झांसी: विश्वविद्यालय चौकी के पास हॉस्टल के छात्र के साथ हुई मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल
Jhansi, Jhansi | Jan 12, 2025 खबर झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के विश्व विद्यालय चौकी से चंद कदमों की दूरी से है। जहां समता हॉस्टल के छात्र के साथ एलबी हॉस्टल के छात्रों ने जमकर मारपीट कर दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वही दबंग छात्र चौकी के पास मारपीट करते रहे ओर पुलिस पूरी घटना से अनजान रही।