बहराइच: बहराइच जिले में यातायात पुलिस ने अवैध बसों पर की कार्रवाई, 2 बसें की गईं सीज
बहराइच में यातायात पुलिस ने अवैध रूप से संचालित 2 बसों को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें अवैध बसों को पकड़ा गया। शुक्रवार दोपहर को प्रभारी निरीक्षक यातायात राम प्रकाश ने बताया कि चेकिंग के दौरान अवैध रूप से संचालित दो बसों को सीज कर दिया गया है।