भोरे: भदवही गांव में दूध लाने जा रही महिला के साथ मारपीट प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के भदवही गांव में दूध लाने जा रही महिला को रास्ते में घेर कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर उसी गांव के श्यामलाल भगत की पत्नी बिंदु देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि श्यामलाल भगत की पत्नी बिंदु देवी दूध लाने जा रही थी। इस दौरान नंदलाल सिंह तथा राजा लाल सिंह रास्ते में घेरकर मारपीट करने लगे।