भोरे: भोरे में फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ, कर्मी घर-घर जाकर कर रहे हैं पंजीकरण
सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान फार्मर रजिस्ट्री योजना किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। इस योजना के तहत किसानों का डिजिटल पंजीकरण किया जा रहा है। जिसमें उन्हें सरकारी योजनाओं, अनुदान, बीमा एवं अन्य कृषि संबंधी लाभ सीधे पारदर्शी तरीके से मिल पा रहे है। गोपालगंज जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिसमे भोरे प्रथम स्थान पर है।