भोरे: सुमेरी छापर में पकवा इनर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, हथुआ ने मोगल विरेचा को हराया
भोरे प्रखंड की जगतौली पंचायत के सुमेरी छापर में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे पकवा इनार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मोगल विरेचा की टीम को 120 रनों से हराकर हथुआ की टीम ने कप पर अपना कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले मोगल विरेचा की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच का उद्घाटन राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया।