रूड़की: चंद्रशेखर चौक पर हिंदू जागरण मंच ने आतंकवाद और ममता बनर्जी का पुतला किया दहन, जमकर की गई नारेबाजी
रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर आज हिंदू जागरण मंच ने आतंकवाद और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी और आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा ममता बनर्जी और आतंकवाद के पुतले की जूते से पिटाई की गई है।