होशंगाबाद नगर: रात्रि चौपाल में महिला ने एसपी से की अवैध शराब की शिकायत, बोलीं- ऑनलाइन पेमेंट करो, घर बैठे पाओ
शनिवार रविवार,रात 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी सांई कृष्णा मौजूद रहे लोगों ने अपनी समस्या से अवगत करवाया जिसका वीडियो रविवार सुबह करीब 9.30 बजे सामने आया है। महिलाओं ने बताया कि गली-मोहल्लों में अवैध शराब खुलेआम बिक रही है। फोन पर ऑर्डर ऑनलाइन पेमेंट करने पर लड़के घर पर शराब लाते है।