जगाधरी: साढौरा से टिकट न मिलने से नाराज राजेश कटारिया ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए मकान से उतरा पार्टी का झंडा
राजेश कटारिया यहां से टिकट के दावेदार थे मगर पार्टी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए बृजपाल छप्पर को यहां से उम्मीदवार के रूप में उतार दिया। जिससे नाराज राजेश कटारिया ने आज अपने पद से इस्तीफा देते हुए मकान से पार्टी का झंडा भी उतार दिया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में अब पुराने कार्यकर्ताओं की कदर नहीं है।