जगाधरी: शेरपुर के रविदास मंदिर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की ली सदस्यता
चुनाव की घोषणा होने के बाद नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी अपनी पार्टियों बदलने में लगे हुए हैं। इसी को लेकर शेरपुर के रविदास मंदिर में आज एक दर्जन से अधिक लोगों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। यहां से प्रत्याशी दर्शन लाल खेड़ा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया।