जगदलपुर: सरकारी दफ्तर बना पार्टी का अड्डा, आबकारी कार्यालय में छलक रहा जाम, कर्मचारियों का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर सोमवार शाम 4 बजे से जगदलपुर के आबकारी विभाग के दफ्तर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां कर्मचारी सरकारी दफ्तर को ही पार्टी अड्डे में बदलते दिखाई दे रहे हैं। जिस विभाग पर अवैध शराब बिक्री रोकने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के दफ्तर में खुलेआम जाम छलकते कर्मचारियों का वीडियो कई सवाल खड़े कर रहे हैं।