कोंडागांव: जिला कार्यालय में आयोजित दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज सोमवार को दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक लता उसेण्डी और विधायक नीलकंठ टेकाम की उपस्थिति में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने सभी पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, निर्मा