हसनपुर: हसनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल, महिला समेत तीन की हालत गंभीर
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रझोहा गांव में हसनपुर अमरोहा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरबी टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।