धनौरा: गजरौला हाईवे पर महिंद्रा शोरूम में ग्राहक के साथ हुई बदतमीजी, पीड़ित ने किया हंगामा
आपको बता दे कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव गंगापुरी निवासी विजयपाल ने बताया है कि उन्होंने पिकअप गाड़ी खरीदने के लिए महिंद्रा शोरूम में एक लाख 40 हजार रुपए जमा किए थे और कागज भी दिए गए थे, पहले तो कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि जल्द से जल्द आपको गाड़ी दे दी जाएगी। बुधवार को 2:00 बजे विजयपाल जब गाड़ी लेने के लिए वहां पहुंचा तो अधिकारी आनाकानी करने लगे।