डुमरांव: जंगली महादेव मंदिर में गूंजी शहनाई, 11 जोड़ों ने लिए सात फेरे, गुजरात के पूर्व डीजीपी रहे मुख्य अतिथि
Dumraon, Buxar | Mar 9, 2026 जंगली महादेव मंदिर परिसर खुशियों, मंगलगीतों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। डुमरांव के समाजसेवियों के तत्वावधान में सोमवार की सुबह 11 बजे आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में 11 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है।