महिला सिपाही के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही, पत्नी ने थाने में किया हंगामा#viralvideo#news
प्रतापगढ़ से परिजनों के साथ पहुंची पत्नी ने दोनों को पकड़ा, तहरीर न मिलने पर पुलिस ने छोड़ दिया
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक सिपाही अपनी महिला सिपाही साथी के साथ कमरे में मौजूद मिला। जानकारी मिलने पर प्रतापगढ़ से उसकी पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान पत्नी ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी और कई थप्पड़ जड़ दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाते हुए सदर कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि सिपाही और महिला सिपाही के बीच प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था, जो अब विवाद का कारण बन गया।
हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई। इसके चलते आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों सिपाहियों को छोड़
Parliament Street, New Delhi | Jul 6, 2026