मुरैना नगर: आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, एक हजार रुपये वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ADM को सौंपा ज्ञापन
आशा-आशा सहयोगी संगठन की जिला अध्यक्ष संतोष सिकरवार के नेतृत्व मे मजदूर दिवस पर आज शाम आधा सैकड़ा आशा कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।इन ज्ञापन में उन्होंने एक हजार रुपये वार्षिक वृद्धि बढ़ाने की मांग की है।मांग पूरी नहीं होने पर आगामी 7 मई से भोपाल में अनशन करने की चेतावनी भी दी है।