मुरैना नगर: संजय कॉलोनी में घर की कुंडी काटकर चोर ₹2.16 लाख नगदी, 12 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवरात चुरा ले गए
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में चोर बीती रातएक सूने घर की कुंडी कटकर 2.12 लाख नगदी सहित 12 तौला सोने व 500 ग्राम चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए।गृह मालिक अपने परिवार सहित शादी-समारोह में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था।सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी,तब उसको चोरी का पता लगा।पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।