मुरैना नगर: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार चालक ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मारी, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों पर सवार करीब तीन लोग घायल हो गए, जिनको जोरा स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है ।वहीं पुलिस ने कार को भी जप्त कर लिया है।