उज्जैन शहर: कंठाल चौराहा सहित विभिन्न मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम द्वारा मार्ग चौड़ीकरण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने विभिन्न निर्माणाधीन मार्गों का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के साथ समयसीमा में और गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं। कंठाल चौराहे से सती गेट, कोयला फाटक, छत्