Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण, बलरामपुर में मेगा मॉक ड्रिल आयोजित बलरामपुर। जिले में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में यह अभ्यास संपन्न हुआ। मुख्य कार्यक्रम सदर तहसील क्षेत्र के सिसई घाट पर आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान फ्लड पीएसी और आपदा प्रबंधन टीम ने नाव पलटने की स्थिति में नदी में डूब रहे लोगों को बचाने तथा बाढ़ से घिरे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान सेना, एसएसबी, एनसीसी, फ्लड पीएसी, अग्निशमन, स्वास्थ्य, परिवहन, पशुपालन, पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा सहित विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभ्यास के तहत बाढ़ प्रभावित गांव का काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसई में बनाए गए बाढ़ शरणालय में पहुंचाया। यहां पशुओं के लिए भी अलग व्यवस्था और उपचार की सुविधा का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राप्ती नदी में लोगों के डूबने की सूचना पर फ्लड पीएसी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मॉक ड्रिल के दूसरे चरण में ठकुरापुर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को मोटरबोट के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू कर बाढ़ शरणालय पहुंचाने का सफल प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना तथा कमियों की पहचान कर समय रहते उन्हें दूर करना है। उन्होंने बताया कि जनपद में बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मॉक एक्सरसाइज में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, एडीएम ज्योति राय, एएसपी विशाल पाण्डेय, सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी, एसडीएम सदर हेमंत गुप्ता, तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Balrampur, Balrampur | Jun 12, 2026

MORE NEWS

नामित सभासद से मारपीट पर भाजपा का कोतवाली घेराव, गिरफ्तारी न होने पर हनुमान चालीसा पाठ

बलरामपुर। भाजपा नगर उपाध्यक्ष एवं नामित सभासद जयंत सिंह धर्मू से मारपीट और असलहा सटाकर धमकी देने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर कोतवाली पहुंच गए और परिसर में धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

भाजपा नेताओं का कहना है कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विरोध के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मामला नगर के आंबेडकर तिराहे का है। नामित सभासद जयंत सिंह धर्मू के अनुसार 9 जून की रात वह स्कूटी से पानी की बोतलों की सप्लाई करने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर अन्य साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक युवक ने उनकी कमर में तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने सोने की चेन और नकदी गायब होने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने शमशेर रजा, मनी, राना और साहिल रिजवी समेत चार नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नामित सभासद से मारपीट पर भाजपा का कोतवाली घेराव, गिरफ्तारी न होने पर हनुमान चालीसा पाठ बलरामपुर। भाजपा नगर उपाध्यक्ष एवं नामित सभासद जयंत सिंह धर्मू से मारपीट और असलहा सटाकर धमकी देने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर कोतवाली पहुंच गए और परिसर में धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना है कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विरोध के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मामला नगर के आंबेडकर तिराहे का है। नामित सभासद जयंत सिंह धर्मू के अनुसार 9 जून की रात वह स्कूटी से पानी की बोतलों की सप्लाई करने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर अन्य साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक युवक ने उनकी कमर में तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने सोने की चेन और नकदी गायब होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शमशेर रजा, मनी, राना और साहिल रिजवी समेत चार नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Balrampur, Balrampur | Jun 12, 2026

🚨 बलरामपुर में मेगा मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

राप्ती नदी में बाढ़ के दौरान डूब रहे युवक की जान NDRF टीम ने समय रहते बचाई। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित मेगा मॉक ड्रिल में NDRF, पुलिस, प्रशासन एवं अन्य विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की मौजूदगी में हुए अभ्यास में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा गया। रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

#Balrampur #RaptiRiver #FloodRescue #NDRF #MockDrill #DisasterManagement #UPPolice #BalrampurNews Vikas Kumar IPS  #FloodPreparedness #DMBalrampur #SPBalrampur #UttarPradesh #BreakingNews

🚨 बलरामपुर में मेगा मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन राप्ती नदी में बाढ़ के दौरान डूब रहे युवक की जान NDRF टीम ने समय रहते बचाई। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित मेगा मॉक ड्रिल में NDRF, पुलिस, प्रशासन एवं अन्य विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की मौजूदगी में हुए अभ्यास में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा गया। रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। #Balrampur #RaptiRiver #FloodRescue #NDRF #MockDrill #DisasterManagement #UPPolice #BalrampurNews Vikas Kumar IPS #FloodPreparedness #DMBalrampur #SPBalrampur #UttarPradesh #BreakingNews

Balrampur, Balrampur | Jun 11, 2026

🚨 बलरामपुर में भाजपा नामित सभासद प्रकरण गरमाया।

भाजपा के नामित सभासद के साथ हुई मारपीट मामले में अब तक कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी।

 कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, कार्यकर्ताओं से की वार्ता।

📍 नगर कोतवाली में देर तक चला विरोध, पुलिस प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का बढ़ा दबाव।

#Balrampur #BalrampurNews #UPNews #BJP #HanumanChalisa #KotwaliNagar #VishalPandey #BreakingNews #PoliticalNews #UttarPradesh #BalrampurPolice #TrendingNews #NewsUpdate #HindiNews #FacebookPost #UPPolice #SPBalrampur #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

🚨 बलरामपुर में भाजपा नामित सभासद प्रकरण गरमाया। भाजपा के नामित सभासद के साथ हुई मारपीट मामले में अब तक कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी। कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, कार्यकर्ताओं से की वार्ता। 📍 नगर कोतवाली में देर तक चला विरोध, पुलिस प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का बढ़ा दबाव। #Balrampur #BalrampurNews #UPNews #BJP #HanumanChalisa #KotwaliNagar #VishalPandey #BreakingNews #PoliticalNews #UttarPradesh #BalrampurPolice #TrendingNews #NewsUpdate #HindiNews #FacebookPost #UPPolice #SPBalrampur #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

Balrampur, Balrampur | Jun 11, 2026

पचपेड़वा सड़क हादसा मामला: पीड़ित ने उठाए जांच पर सवाल, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

बलरामपुर जनपद के थाना पचपेड़वा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे को लेकर नया मोड़ सामने आया है। दुर्घटना में नामजद की गई गाड़ी के स्वामी फहीम अहमद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में फहीम अहमद ने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी को पर्याप्त तकनीकी साक्ष्यों और भौतिक प्रमाणों के बिना दुर्घटना में शामिल किया गया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास घटना से जुड़े फोटो, ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने संबंधित व्यक्तियों की कॉल डिटेल, लोकेशन और तकनीकी जांच कराने की भी मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि दुर्घटना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों पर अभी तक समुचित विचार नहीं किया गया है, जिससे उन्हें निष्पक्ष जांच की आवश्यकता महसूस हो रही है। उन्होंने मामले की जांच किसी स्वतंत्र इकाई अथवा वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में कराए जाने की मांग की है।

वहीं प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक प्रक्रिया के तहत जांच कर रही है। यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य या तकनीकी साक्ष्य सामने आता है तो उसे भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामला जांचाधीन है और पुलिस सभी पक्षों से प्राप्त तथ्यों का परीक्षण कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

पचपेड़वा सड़क हादसा मामला: पीड़ित ने उठाए जांच पर सवाल, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा बलरामपुर जनपद के थाना पचपेड़वा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे को लेकर नया मोड़ सामने आया है। दुर्घटना में नामजद की गई गाड़ी के स्वामी फहीम अहमद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में फहीम अहमद ने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी को पर्याप्त तकनीकी साक्ष्यों और भौतिक प्रमाणों के बिना दुर्घटना में शामिल किया गया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास घटना से जुड़े फोटो, ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने संबंधित व्यक्तियों की कॉल डिटेल, लोकेशन और तकनीकी जांच कराने की भी मांग की है। पीड़ित का कहना है कि दुर्घटना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों पर अभी तक समुचित विचार नहीं किया गया है, जिससे उन्हें निष्पक्ष जांच की आवश्यकता महसूस हो रही है। उन्होंने मामले की जांच किसी स्वतंत्र इकाई अथवा वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में कराए जाने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक प्रक्रिया के तहत जांच कर रही है। यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य या तकनीकी साक्ष्य सामने आता है तो उसे भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांचाधीन है और पुलिस सभी पक्षों से प्राप्त तथ्यों का परीक्षण कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Balrampur, Balrampur | Jun 11, 2026