अंबाह: दोहरी रोड अंबेडकर पार्क के पास किराना दुकान में शटर तोड़कर चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की
Ambah, Morena | Sep 28, 2026 अंबाह। दोहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास किराना दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब 2 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर अंबाह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकानदार देवेंद्र सिंह गौतम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शटर पर मिले निशानों के आधार पर जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।