टीकमगढ़: प्रेमपुरा गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत डीआईके पाइप लाइन डालने का किया जा रहा कार्य, महाप्रबंधक ने दिए निर्देश
जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट महाप्रबंधक लखन लाल तिवारी ने बान सुजारा ग्रामीण जल समूह प्रदाय योजना के अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्टर डीआईके पाइपलाइन डालने के निर्देश दिये हैं।इसीक्रम में ग्राम कछयाखेरा से प्रेमपुरा पानी की टंकी तक डीआई के पाइप को 1900 मीटर लाइन डाली जा चुके है। शेष कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अन्य स्थानों पर पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। महाप्रबंधक तिवारी ने वर्षा ऋतु के पहले समस्त पाइप लाइन को डालने के निर्देश दिये हैं।