झालरापाटन: झालावाड़ में देशी घी की मिठाइयों का काउंटर शुरू, मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर बेसन चक्की और मोतीचूर के लड्डू
दीपावली पर झालावाड़ के मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर सरस डेयरी के देशी घी से बनी मिठाइयों का काउंटर शुरू किया गया है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।