शाहजहांपुर: प्रेम में अंधी पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार: पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
शाहजहाँपुर। थाना पुवायां क्षेत्र में हुई पति की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि अवैध प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने अपने भांजे और उसके साथी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या की। पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया..