भरतपुर: भरतपुर में स्टंटबाजी पर कार्रवाई, पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर दो आरोपियों को हवालात भेजा
भरतपुर एसपी दिगंत आनंद के निर्देशन में चिकसाना थाना पुलिस ने सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की। प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने चलती स्कॉर्पियो से स्टंट कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया।