हमीरपुर: हमीरपुर कानपुर से कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का राजपत्र जारी हुआ
बहु प्रतीक्षित कानपुर कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने 29 जून को राज पत्र जारी करके इस हाइवे के निर्माण को हरी झंडी दिखा दी है। राजपत्र के जारी होते ही इसके जल्द बनने के आसार दिखने लगे है। ग्रीन फील्ड हाईवे सदर विधानसभा के 35 गांव से होकर गुजरेगा। इन गांवों के 1054 किसानों की 308.81 हेक्टेयर भूमि का