जमुई: लखनपुर गांव में दबंग पड़ोसियों ने एक युवक को मारकर किया घायल, ₹67,000 भी छीने
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दबंग पड़ोसियों ने बालमुकुंद साव की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया । साथ ही 67,000 रुपया भी छीन लिया। वहीं घटना के बाद घायल को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का आरोप अमीरक साव, नरेश साव, सहित अन्य लोगों पर लगाया गया है।