हरदोई: एसपी अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी जानकारी, सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2025 एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा है कि दिल्ली में हुए बम विस्फोट के चलते पूरे यूपी में अलर्ट है, ऐसे में जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर चेकिंग प्रारम्भ की गई है, वहीं बार्डर पर भी यह सतर्कता रखते हुए चेकिंग की जा रही है।धार्मिक स्थान,बस अड्डों, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों ओर चेकिंग की गई।