हरदोई: दिल्ली में बम विस्फोट के बाद रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित सभी प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई, वाहनों की चेकिंग की गई
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2025 शासन से मिले निर्देश के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी हैं, एसपी अशोक कुमार मीणा सहित सभी अधिकारी व इंचार्ज लगातार गश्त पर हैं। वहीं बॉर्डर पर तलाशी लेकर ही गाड़ियों को आने जाने दिया जा रहा है। बता दे की दिल्ली में विस्फोट के बाद शासन स्तर से पुलिस को विशेष सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए गए हैं, निर्देश मिलते ही सुरक्षा सख्त कर दी।