हरदोई: परिवहन निगम ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल्द शुरू करेगा 'जनता सेवा बस योजना'
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2025 ग्रामीण यात्रियों को बेहतर और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने “जनता सेवा बस योजना” शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस नई सेवा के तहत ग्रामीण इलाकों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली बसें चलाई जाएंगी। योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि गांवों के यात्रियों को कम किराए में सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिले।