हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से मफलर के फंदे से लटकता मिला छात्र का शव, मरघटिया मजरा सेठा गांव का मामला
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2025 हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र में आज सुबह एक कक्षा 9 के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से मफलर के फंदे से लटका मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।जानकारी के मुताबिक मरघटिया मजरा सेठा गांव निवासी गुलवीर का पुत्र हिमांशु लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टियों में वह गांव आया हुआ था।