नगरी: नगरी-सिहावा के बीहड़ में 'धरती के भगवान' बने तीन डॉक्टर, मरीज आने पर आधी रात अस्पताल पहुँच जाते हैं
आज डॉक्टर्स डे पर नगरी-सिहावा के जंगलों से सेवा की मिसालें सामने आई हैं। नक्सल दहशत, बदहाल सड़कें और संसाधनों के अभाव के बीच डॉ. अरुण नेताम, डॉ. एस.के. नाग और डॉ. किशोर साहू वनांचल के लिए ‘संजीवनी’ बने हैं। सिविल अस्पताल नगरी के डॉ. अरुण नेताम 25 साल में 20 हजार से अधिक सुरक्षित प्रसव करा चुके हैं। एकमात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के बावजूद इमरजेंसी।