बाह: गांव पाठकपुरा में खाना पकाते समय फटा सिलेंडर,लगी आग, फायर विभाग मौके पर
थाना चित्रहाट के अंतर्गत गांव पाठकपुरा में खाना बनाते समय एक सिलेंडर में अचानक आग लग गई, आग लगने से परिवारीजनों में हड़कंप का माहौल हो गया, आनन फानन में एकत्रित हुए ग्रामीण एवं परिवारीजनों ने सिलेंडर को बाह फेंका जहां सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और टीनसैड भी धमाके से बिखरकर गिर गया, सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।