बाह: नाबालिक के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को उटंगन नदी पुल से किया गिरफ्तार
थाना बसई अरेला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें थाना बसई अरेला पर पीड़ित के द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा अश्लील हरकत की गई है, और अश्लील करते करने के बदले पैसे देने की भी बात कही गई है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की और इस अभियुक्त को उटंगन नदी पुल से गिरफ्तार कर किया है।