रफीगंज: प्रखंड रफीगंज में खाद की कोई कमी नहीं, किसान अफवाहों पर ध्यान न दें: प्रखंड कृषि पदाधिकारी
खरीफ वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही किसानों के बीच उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार संध्या 5:00 बजे प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी मौर्या ने कहा है कि रफीगंज प्रखंड में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को घबराने या अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है।