मैनपुरी: किशनी से सपा के विधायक ने उनका एक झूठा वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ थाने में शिकायत कराई दर्ज
किशनी से सपा के विधायक बृजेश कठेरिया ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री दयाशंकर के पैर मेरे द्वारा पैर छूने और BJP में शामिल होने जाने का सोशल मीडिया पर मेरी छवि और मुझे बदनाम करने को लेकर वीडियो वायरल किया जा रहा है। सपा विधायक ने वीडियो वायरल करने वाले युवक के थाने में शिकायत की है।