मैनपुरी: दन्नाहार के नगला मुकट में डीजे पर नाचते समय स्पीकर गिरने से मासूम हुआ घायल, जिलाअस्पताल में उपचार जारी
दन्नाहार क्षेत्र के नगला मुकट निवासी मासूम वंश पुत्र नरेंद्र कुमार गांव में डीजे पर नाच रहे थे। तभी उनके ऊपर अचानक से स्पीकर गिर गया। स्पीकर गिरने से वंश घायल हो गए। घायल वंश को उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां पर डॉक्टरो के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।