मैनपुरी: दन्नाहार के चौरासी में बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी टक्कर हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम चौरासी निवासी राजीव कुमार पुत्र मसाला सिंह दन्नाहार से बाजार करके अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। जैसे ही गांव के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक में तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार राजीव कुमार घायल हो गए। परिजनों द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।