मैनपुरी: कुरावली रोड पर सतीश कोल्ड स्टोर के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली थाना क्षेत्र के सतीश कोल्ड स्टोर के पास मैनपुरी बाजार करके बाइक से घर जा रहे कुरावली के सलेमपुर निवासी मोनू पाल पुत्र मुन्नालाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोनू पाल घायल हो गए। घायल मोनू पाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरो द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।