प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत नगर परिषद परिसर में शहरी फुटपाथी विक्रेताओं के जीविकोपार्जन को बढ़ावा देने हेतु ऑनलाइन आवेदन शिविर का आयोजन किया गया। सरकारी आदेश के अनुसार यह विशेष कैंप 01 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक निर्धारित था। सोमवार को शिविर के अंतिम दिन तक कुल 300 आवेदन प्राप्त हुए।