भोरे: भाकपा माले ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का बहिष्कार किया, संविधान संकल्प दिवस मनाया और चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया
भोरे में भाकपा माले ने चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में 25 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कड़ा विरोध किया। सरकारी आयोजनों का बहिष्कार करते हुए माले कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर 1 बजे पंचायत भवन भोरे में संविधान मताधिकार रक्षा दिवस मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान माले जिला कमेटी सदस्य सुभाष पटेल ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।