ललितपुर: आलापुर निवासी किसान का आरोप, सिचाई विभाग ने सड़क डालने के लिए खेत से मिट्टी खोदने पर धमकी दी
आलापुर निवासी किसान ने आरोप लगाते हुए बताया कि सिंचाई विभाग की जिम्मेदारों द्वारा उनके खेत से सड़क डालने के लिए अवैध तरीके से मिट्टी खोदी गई है। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली वह उलाना देने के लिए पहुंचे। तो उक्त जिम्मेदारों द्वारा उन्हें फर्जी तरीके से फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से से न्याय की मांग की है।