पटना ग्रामीण: RJD ऑफिस में तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता कर बिहार में बढ़े हुए आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को आरजेडी ऑफिस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में जातीय गणना के बाद बढ़ाए गए आरक्षण को केंद्र सरकार द्वारा 9वीं अनुसूची में डाले जाने की मांग की। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के मंत्री इस पूरे मामले पर चुप हैं।