हरदोई: हरदोई स्टेशन के निरीक्षण में सामने आईं कमियां, जीएम ने जताई नाराजगी
Hardoi, Hardoi | Apr 13, 2026 उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने हरदोई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वे व्यवस्थाओं से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए और कई बिंदुओं पर असंतोष व्यक्त किया।