टिमरनी: पुराने बस स्टैंड पर बसें रोकने पर कटे चालान, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई शुरू
Timarni, Harda | Jun 2, 2026 टिमरनी नगर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और नए बस स्टैंड को संचालित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में पुराने बस स्टैंड पर रुकने वाली यात्री बसों के विरुद्ध एसडीएम टिमरनी, आरटीओ हरदा एवं थाना टिमरनी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।