सरीला: कछवा कला मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के कछवा कला मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग सड़क के किनारे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।