आमेर: भाबरु की साबी नदी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, सकुशल बचे यात्री
Amber, Jaipur | Oct 30, 2024 भाबरू के साबी नदी पुलिया के पास मंगलवार की रात्रि करीब 8:00 बजे एक बस जो की जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी पलट जाने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी,वहीं सूचना पर भाबरू थाना पुलिस पहुंची ,पुलिस के अनुसार बस में सवार 20 लोग सकुशल बच गए, जिन्हें दूसरे वाहन की सहायता से गंतव्य स्थान के लिए भिजवाया गया।