हज़ारीबाग: कड़ाके की ठंड और घने कुहासे के बीच कर्ज़न ग्राउंड में युवाओं की तैयारी जारी
ठंड और कुहासे के बीच भी कर्ज़न ग्राउंड में जुटे युवा आज शाम कर्ज़न ग्राउंड में कड़ाके की ठंड और घना कुहासा छाया रहा। ठंड इतनी तेज़ थी कि बात करना मुश्किल हो रहा था, फिर भी तैयारी करने वाले युवा मैदान के ट्रैक पर दौड़ते नजर आए।ठंड के कारण युवाओं की संख्या कम थी, लेकिन जो पहुंचे वे पूरे जोश के साथ अभ्यास करते दिखे। मौसम के बावजूद युवाओं का जज्बा कम नहीं है