कुनकुरी: महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, कुनकुरी की महिलाओं ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना कुनकुरी विकासखंड की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है। योजना की 29वीं किस्त जारी होने के बाद महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं अब अपने छोटे-छोटे खर्च खुद वहन कर रही हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सहयोग द