मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शंकरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मौरा कबियाही वार्ड-07 में कार्रवाई करते हुए 5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से मोहन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया।